फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   leopard attack six year old boy in lakhimpur kheri nighasan

लखीमपुर खीरी: पिता और भाइयों के सामने मासूम को दबोच ले गया तेंदुआ, ढाई घंटे बाद मिला अधखाया शव

Thu, 15 Oct 2026 07:54 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 15 Oct 2026 07:54 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। निघासन क्षेत्र में पिता और भाइयों के सामने छह साल के मासूम को तेंदुए दबोच ले गया। खोजबीन के दौरान एक किमी दूर मासूम का शव मिला। उसका सिर, एक हाथ और एक पैर नहीं था। क्षत-विक्षत शव देख लोगों का कलेजा कांप गया।  

विज्ञापन
leopard attack six year old boy in lakhimpur kheri nighasan
मनजोत सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघानस क्षेत्र के टापरपुरवा गांव में बुधवार शाम पिता और दो मासूम भाइयों के सामने छह साल के मनजोत सिंह को तेंदुआ गन्ने के खेत में खींच ले गया। ढाई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बालक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। तेंदुए ने मासूम के सिर, एक हाथ और पैर को खा लिया या काटकर अलग दिया, जिनका देर रात तक सुराग नहीं लग सका। इस खौफनाक वारदात से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


गांव निवासी जोगा सिंह और उनके छोटे भाई के मकान महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। दोनों घरों के बीच रास्ते के किनारे घना गन्ने का खेत है। बुधवार शाम करीब छह बजे मनजोत अपने चाचा के घर खेलने के बाद दो बड़े भाइयों अंग्रेज सिंह और अनमोल सिंह के साथ घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


घर के बाहर ही खड़े थे पिता
पिता जोगा सिंह घर के बाहर ही खड़े थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने झपट्टा मारकर नवजोत को दबोच लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते या बचा पाते, तेंदुआ मासूम को जबड़े में दबाकर गन्ने के खेत में ओझल हो गया। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अंग तलाशने के लिए टॉर्च की रोशनी में चला अभियान
परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े। सूचना मिलते ही सिंगाही थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह और बेलरायां के रेंजर भूपेंद्र सिंह पुलिस बल व वन कर्मियों की टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से गन्ने के खेतों में कॉम्बिंग शुरू की गई। 

करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रात साढ़े आठ बजे घर से एक किलोमीटर दूर मनजोत का शव मिला, लेकिन उसका सिर, एक हाथ और एक पैर गायब थे। अंग तलाशने के लिए देर रात तक टॉर्च की रोशनी में अभियान जारी रहा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed