{"_id":"69fed6f1ee4698db830f201a","slug":"video-instead-of-reels-on-your-mobile-make-friends-with-books-success-will-follow-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर रील के बजाए किताबों से करें दोस्ती, मिलेगी सफलता, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर रील के बजाए किताबों से करें दोस्ती, मिलेगी सफलता, VIDEO
अमर उजाला की ओर से नगर के नई बस्ती महमूदपुर स्थित विद्या पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित ‘नई दिशा’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों के जीवन को नई सोच और दिशा देने का कार्य किया। कार्यक्रम में शिक्षा, करियर और जीवन मूल्यों को लेकर छात्रों को प्रेरक संदेश दिए गए। मुख्य अतिथि नियामताबाद विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि छात्र छात्राएं मोबाइल पर रील के बजाए किताबों से दोस्ती करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडीओ स्टेटिक प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि हर छात्र अपने अंदर खूबियों का खजाना लिए होता है। जरूरत है उसे एक दिशा देने की। हर छात्र काे अपनी दिशा स्वयं तय करनी होगी। इसके लिए किताब और अखबार से अच्छा कोई साथी नहीं हो सकता है। कहा कि परीक्षा में प्राप्त अंक केवल मेहनत का आकलन होते हैं, लेकिन यह किसी भी छात्र के जीवन का अंतिम निर्णय नहीं होते। उन्होंने कहा कि वास्तविक शिक्षा वही है जो व्यक्ति को बेहतर इंसान बनने की दिशा में आगे बढ़ाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं मापी जाती, बल्कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही व्यक्ति को वास्तविक ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने छात्रों से अंकों के पीछे भागने के बजाए सीखने का प्रयास करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आज के सोशल मीडिया के दौर में जो आप देख रहे हैं, यह संभव नहीं कि वह सही ही हो लेकिन अखबार की खबरें प्रमाणिक होती हैं। इसलिए हर विद्यार्थी को नियमित अखबार पढ़ना चाहिए। अखबार पढ़ने से देश-दुनिया की जानकारी के साथ ही आगे लिखने और बोलने की शैली काफी अच्छी हो सकती है। कहा कि मोबाइल का अधिक प्रयोग हमारे दिमाग को कमजोर कर रहा है। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पूरा सभागार प्रेरणादायक विचारों और तालियों से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने करियर, लक्ष्य निर्धारण और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण सीख ली। इस अवसर पर कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने प्रेरक विचारों को आत्मसात करते हुए अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अर्चना यादव, अंकित पटेल, शबाना, किरन भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मीरा सिंह ने जबकि संचालन प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन शिवम सिंह ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।