{"_id":"6a0055f70311d03e3c0e944d","slug":"video-ayathhaya-ma-tharaghatana-ma-ghayal-yavaka-ka-ilja-ka-thara-mata-parajana-ka-ra-rakara-bra-hal-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरा मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरा मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अयोध्या में सड़क दुर्घटना में घायल खरियौना गांव निवासी युवक की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर लखनऊ में मृत्यु हो गई।रविवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
कुमारगंज थानाक्षेत्र के खरियौना गांव निवासी करीब 28 वर्षीय युवक शुभम दूबे उर्फ अंशू मोटरसाइकिल से साथी युवक कुलदीप निवासी गनेशपुर पूरे भुलई के साथ बुधवार की देरशाम करीब आठ बजे घर से निमंत्रण में जाने के लिए निकले थे।रात करीब उनकी मोटरसाइकिल बल्दीराय थानाक्षेत्र के बहुरावां बाजार स्थित लकेहटा पुलिया के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई,साथी युवक ने शुभम के भाई पंकज को फोन पर घटना की सूचना दी।सूचना पर पहुंचे भाई घायल को सीएचसी बल्दीराय ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहां भी स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात शुभम के सांसे थम गई।पोस्टमार्टम के पश्चात रविवार को परिजन शव लेकर खरियौना गांव पहुंचे।शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रोकर बुरा गाल है।युवक की असमय मृत्यु से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक दो भाइयों में सबसे बड़े थे,परिवार में पत्नी अर्चना,चार वर्षीय पुत्र विराट,पिता सुभाषचंद्र दुबे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।