{"_id":"6a00352c9cabb3426e0970b2","slug":"video-hamirpur-tragic-accident-in-bairi-bhata-cyclist-dies-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: साइकिल चलाते समय नाले में गिरा 17 साल का नाबालिग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: साइकिल चलाते समय नाले में गिरा 17 साल का नाबालिग, मौत
Ankesh Dogra
Updated Sun, 10 May 2026 03:00 PM IST
थाना भोरंज के तहत गांव बैरी ब्रहामणा में दर्दनाक हादसे में 17 साल के नाबालिग की मौत हुई। मृतक की पहचान अंकित कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी गांव बैरी ब्राहमणा, डाकघर भुक्कड़, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। मृतक का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया। घटना शनिवार रात करीब सात बजे की है। अंकित कुमार अपने दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे साइकिल खड़ी करते समय वह अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क के साथ बने नाले में गिर गया। सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाया गया पैराफिट भी युवक के साथ नीचे जा गिरा, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल अंकित को तुरंत सरकाघाट अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थीं। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता कुल्लू में निजी गाड़ी चलाते हैं जबकि माता गृहिणी हैं। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। सूचना मिलते ही परिजन बैरी ब्राहमणा पहुंचे। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पैराफिट मजबूत होता तो शायद युवक की जान बच सकती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।