{"_id":"6a806031dae7f1c4d204c268","slug":"video-anurag-thakur-says-congresss-politics-over-respect-for-vande-mataram-is-unfortunate-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अनुराग ठाकुर बोले- वंदे मातरम् के सम्मान पर भी कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अनुराग ठाकुर बोले- वंदे मातरम् के सम्मान पर भी कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन के दौरान कांग्रेस नेताओं के कथित व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसके नेताओं को वंदे मातरम् से कितनी दिक्कत है। यह किसी पार्टी के प्रोटोकॉल का सवाल नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान का प्रश्न है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी ओछी और तुष्टीकरण की राजनीति के चक्कर में आज पूरे देश का अपमान किया है। कांग्रेस के नेताओं को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रगीत गाया जाता है तो प्रत्येक भारतीय से अपेक्षा रहती है कि वह पूरे सम्मान और अनुशासन के साथ खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में आज जब वंदे मातरम् के मूल स्वरूप का गायन किया जा रहा था, तब राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे असहमति जताते हुए दिखाई दिए और ऐसा प्रतीत हुआ कि वे वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास कर रहे थे। यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम् न तो भाजपा की निजी संपत्ति है और न ही कांग्रेस की। यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा का अटूट हिस्सा है। यह उन करोड़ों देशवासियों की भावनाओं और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि देश सब देख रहा है और देश सब याद रखेगा। कांग्रेस नेताओं को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि भविष्य में राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।