{"_id":"6a0055c27ee74cb80b0e3768","slug":"video-sp-stages-protest-over-rising-crimes-against-women-levels-serious-allegations-against-government-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बढ़ते महिला अपराधों पर सपा का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते महिला अपराधों पर सपा का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; VIDEO
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रॉबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस चौराहे पर एकत्र होकर प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध, हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और उत्तर प्रदेश महिला उत्पीड़न के मामलों में सबसे आगे पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि एनसीआरबी की रिपोर्ट में भी उत्तर प्रदेश महिला उत्पीड़न के मामलों में शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल नारी शक्ति की बात करती है, जबकि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहा है। सपा नेता अशोक भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। वहीं सुरेश अग्रहरि और धीरज राव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में छीना-झपटी और लूट की घटनाएं बढ़ी हैं तथा यह सरकार महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। प्रदर्शन करने वालों में में राघवेंद्र पटेल, गोपाल गुप्ता, मनीष केड़िया, श्यामसुंदर सोनकर, मनोज केवट, जुनैद अंसारी, अरविंद सरोज, अनिल विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।