फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Private school vehicle carrying children plunges into a pond.

Sonebhadra News: बच्चों को लेकर घर जा रहा निजी स्कूल का वाहन तालाब में समाया

Sat, 15 Aug 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Private school vehicle carrying children plunges into a pond.
तालाब में गिरे स्कूल वाहन क़ो क्रेन से निकाला गया।
थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव के मैरहवा बंधा के पास शुक्रवार को बच्चों से भरा स्कूल वाहन तालाब में जा गिरा। घटना के वक्त वाहन में चालक समेत 12 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों और चालक को वाहन से बाहर निकाल लिया। चार बच्चों को चोट आई, जिन्हें सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया। अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चपकी में संचालित लिटिल एंजेल कान्वेंट स्कूल का मैजिक वाहन शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था। बरवाटोला गांव के मैरहवा टोला के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब तीन बार पलटते हुए तालाब में जा गिरा। वाहन में तेजी से पानी भरने लगा। एक-दो बच्चों ने शीशा तोड़कर बाहर निकलने के बाद शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों और चालक को वाहन से बाहर निकाल लिया। बच्चों के बाहर निकलते ही पूरा वाहन पानी में डूब गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर स्कूल प्रबंधन और बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में चार बच्चों को चोट आई। इनमें कक्षा तीन के छात्र आरुष कुमार (9) पुत्र दीपक, उसका भाई कक्षा एक का छात्र पीयूष कुमार (6), कक्षा तीन की छात्रा प्रिया (9) पुत्री हुबलाल और उसका भाई कक्षा पांच का छात्र प्रीतम (12) शामिल हैं। इनके अलावा रोशनी, रामसिंह, विराट, साजिद, रियान, तज्जमूल शेख, प्रिंस और प्रियांशु भी वाहन में सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसआई मक्खन लाल और शिवमूरत यादव सीएचसी पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि चार बच्चों को अस्पताल लाया गया था, जबकि अन्य बच्चे घर चले गए। वाहन को तालाब से बाहर निकलवाया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रबंधन का दावा: तेज बारिश से हुआ हादसा
स्कूल के प्रबंधक शक्ति पाठक ने बताया कि छुट्टी के बाद चालक बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। गांव के संकरे रास्ते पर गीली मिट्टी के कारण वाहन फिसलकर तालाब में चला गया। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बच्चों को अपने वाहन से घर भेजा गया। उन्होंने दावा किया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और गीली मिट्टी के कारण हादसा हुआ।


वर्जन
लिटिल एंजेल कान्वेंट स्कूल का वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में चला गया था। हादसे में चार बच्चों को मामूली चोट आई है। अन्य बच्चे सुरक्षित हैं। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। - विनय प्रभाकर साहनी, सीओ, दुद्धी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed