{"_id":"6a7f7c7422f44af55a0bf1b9","slug":"ex-serviceman-guarding-coal-mine-attacked-with-an-axe-scrap-dealers-flee-after-looting-his-gun-and-mobile-phone-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-151432-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कोयला खदान की सुरक्षा में लगे पूर्व सैनिक पर कुल्हाड़ी से हमला, बंदूक व मोबाइल लूटकर भागे कबाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कोयला खदान की सुरक्षा में लगे पूर्व सैनिक पर कुल्हाड़ी से हमला, बंदूक व मोबाइल लूटकर भागे कबाड़ी
विज्ञापन
एनसीएल में कबाड़ियों के हमले में घायल पूर्व सैनिक। स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-एमपी सीमा पर स्थित एनसीएल की जयंत कोयला खदान में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पूर्व सैनिक पर कबाड़ियों के समूह ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल करने के बाद हमलावर सुरक्षाकर्मी की बंदूक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खलबली मच गई। घेराबंदी और पीछा किए जाने पर आरोपी बंदूक कुछ दूरी पर छोड़कर भाग निकले। घायल सुरक्षाकर्मी को उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
घटना बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि खदान क्षेत्र में खड़ी ड्रिल मशीन बी-1 के पास पहुंचे कबाड़ियों के समूह ने मशीन का करीब पांच से सात मीटर लंबा हैवी ड्यूटी केबल काट लिया। कबाड़ियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर गृह मंत्रालय की डीजीआर योजना के तहत तैनात पूर्व सैनिक विजय तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कबाड़ियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर उनकी बंदूक और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर एनसीएल जयंत की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और कबाड़ियों का पीछा किया। पीछा किए जाने पर आरोपी बंदूक छोड़कर भाग निकले।
इनसेट
दो घंटे बाद बरामद हुई बंदूक
करीब दो घंटे बाद बंदूक यमुना ड्रग लाइन के सामने फेस डंपिंग के पास से बरामद कर ली गई। बरामदगी में एनसीएल मुख्यालय की पेट्रोलिंग टीम और जयंत पुलिस चौकी की टीम का सहयोग रहा। घायल सुरक्षा गार्ड को उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कोयला खदान क्षेत्र में कबाड़ियों की हिंसक गतिविधियों और सुरक्षा कर्मियों पर हमले की घटनाओं से चिंता बढ़ रही है। मोरवा थाने के नगर निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
खदान से 100 लीटर डीजल बरामद, बोलेरो जब्त
शक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
शक्तिनगर। पुलिस ने कोयला खदान क्षेत्र में सक्रिय डीजल चोरी के गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया। मौके से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, चोरी के मामले में 13 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान वादी और एनसीएल बीना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में रोशन भारती, दिलीप भारती और सागर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर एनसीएल बीना खदान क्षेत्र में साउथ झंडी प्वाइंट के नीचे ड्रग लाइन बीना से चार जरीकेन में भरा करीब 100 लीटर डीजल, एक बोलेरो और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने एनसीएल की मशीनों से डीजल चोरी कर बोलेरो से ले जाने की बात स्वीकार की। बरामद बोलेरो को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि दो आरोपी कोहरौल और एक मिसरा गांव का निवासी है।