फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children were deeply moved watching a saga of heroism on the big screen; the spirit of 'Nation First' resonated.

Sonebhadra News: बड़े पर्दे पर वीरता की गाथा देख भावविभोर हुए बच्चे, गूंजा राष्ट्र प्रथम का भाव

Sat, 15 Aug 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Children were deeply moved watching a saga of heroism on the big screen; the spirit of 'Nation First' resonated.
रॉबर्ट्सगंज में बॉडर टू फिल्म देखते स्कूल के बच्चें। स्रोत विभाग
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्रप्रेम से जोड़ते हुए जिला प्रशासन ने प्रेरक पहल की। डीएम चर्चित गौड़ के निर्देशन में अटल आवासीय विद्यालय, सर्वोदय बालिका विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं को देशभक्ति पर आधारित फिल्म बॉर्डर-2 दिखाई गई। बड़े पर्दे पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर जवानों के साहस, शौर्य, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण को देखकर विद्यार्थी भावविभोर हो उठे। फिल्म के प्रेरक प्रसंगों ने बच्चों को सैनिकों के संघर्ष और बलिदान से परिचित कराया। इससे उनके मन में देश और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत हुई। फिल्म के दौरान बच्चों में देशभक्ति का उत्साह साफ नजर आया। विद्यार्थियों को बताया गया कि देशभक्ति केवल सीमा पर राष्ट्र की रक्षा तक सीमित नहीं है। अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन, राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा, तिरंगे का सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन और देश की प्रगति में योगदान देना भी सच्ची देशभक्ति है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित यह पहल विद्यार्थियों के लिए फिल्म देखने से कहीं बढ़कर रही। वीर जवानों के शौर्य से प्रेरणा लेते हुए बच्चों ने एकता, अखंडता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश आत्मसात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed