{"_id":"6a01a95d6de0ac69f4028598","slug":"video-brabka-ma-mahathava-karadara-naramanae-na-paka-rafatara-bthha-bna-raha-28-bhavana-para-cal-bldajara-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में महादेवा कॉरिडोर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, बाधा बन रहे 28 भवनों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में महादेवा कॉरिडोर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, बाधा बन रहे 28 भवनों पर चला बुलडोजर
बाराबंकी में रामनगर स्थित श्री लोधेश्वर महादेव की पावन तीर्थ नगरी महादेवा में प्रस्तावित भव्य कॉरिडोर निर्माण का कार्य अब तेज हो गया है। कॉरिडोर के मार्ग में बाधा बन रहे 28 मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सोमवार को तहसील प्रशासन द्वारा शुरू की गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह से शुरू हुए अभियान में अब तक करीब दस मकानों को जमींदोज किया जा चुका है।
गौरतलब है कि कॉरिडोर निर्माण के लिए शासन ने 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था। इसमें से 48 करोड़ रुपये की लागत से 127 मकानों का बैनामा पहले ही पर्यटन विभाग के पक्ष में कराया जा चुका है। हालांकि, शेष 28 मकानों का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण इनका अधिग्रहण अटका हुआ था।
प्रशासन ने कार्रवाई से पूर्व संवेदनशीलता बरतते हुए दो दिन पहले ही संबंधित मकान मालिकों को घर खाली करने की अंतिम चेतावनी दे दी थी। सोमवार दोपहर एसडीएम रामनगर के नेतृत्व में बुलडोजर ने इन संरचनाओं को गिराने का काम शुरू किया।
रामनगर के एसडीएम आनंद तिवारी ने बताया कि कॉरिडोर निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से इन भवनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय के अंतिम निर्देशानुसार जो भी वैध भू-स्वामी होंगे, उन्हें नियमतः उचित मुआवजा प्रदान कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।