{"_id":"6a01b3a95632075e29061875","slug":"video-battery-and-tyres-stolen-from-crashed-car-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: दुर्घटना में दो युवकों की मौत के 24 घंटे भी नहीं बीते, कार से टायर-बेटरी सहित सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: दुर्घटना में दो युवकों की मौत के 24 घंटे भी नहीं बीते, कार से टायर-बेटरी सहित सामान चोरी
गांव बिसलवास के पास हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि टायर और बेटरी चोरी का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह जब परिजन और परिचित दुर्घटनाग्रस्त कार को संभालने के लिए मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार से पांचों टायर, म्यूजिक सिस्टम, बेस सिस्टम, घरेलू गैस सिलेंडर और बेटरी चोरी हो चुकी थी। घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में भारी रोष देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार गांव बिसलवास निवासी विक्रम ने मामले की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी। सूचना मिलने के बाद बाढड़ा से डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि जिस गाड़ी में दो युवकों की मौत हुई, उस गाड़ी का सामान तक चोर नहीं छोड़ पाए। लोगों ने कहा कि दो युवकों की मौत को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए और चोर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का सामान तक खोलकर ले गए। ग्रामीणों ने इसे इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना बताया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटनास्थल से सामान चोरी करने वाले आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की अमानवीय हरकत करने की हिम्मत न कर सके। इस बारे में सहायक सब इंस्पेक्टर रविंदर जांगड़ा ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही शिकायत मिलेगी, नियमानुसार मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।