{"_id":"6a01b2bcd427b6fe6b043ff5","slug":"video-irrigation-minister-shruti-choudhary-participated-in-the-somnath-swabhiman-festival-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने की शिरकत
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सोमवार को भिवानी पहुंची हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने पीएम व पार्टी की सराहना कर कांग्रेस पर जमकर सियासी वार किये। साथ ही कहा कि लोगों को पूरा पानी देने के लिए मशीनरी व ढांचा दुरुस्त किया जा रहा है।
शहर के जोगीवाला मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सोमवार को जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। जिसमें सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने सोमनाथ मंदिर, हमारी संस्कृति व संतों का जिक्र करते हुए ताजा राजनीति मुद्दों व समस्याओं पर अपनी राय रखी। चौधरी ने कहा कि आज इस पवित्र पर्व पर पूरा देश पीएम मोदी के साथ महायज्ञ में जुड़ा। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व भारत को विश्वगुरु के रूप में देखता है। साथ ही कहा कि हमें हमारे संतों व महापुरुषों को याद रखना चाहिए जिन्होंने हमारी संस्कृति को जिंदा रखा। वहीं उन्होंने पीएम मोदी के सोना, पेट्रोल व डीजल बचाने के आह्वान पर श्रुति चौधरी ने कहा कि विश्व में उत्पन्न परिस्थिति को देख कर पीएम ने जो कहा उसे गंभीरता से लेना चाहिए। हम इसे गंभीरता से लेंगे तो ये समय बिना संकट के कट जाएगा। इसके बाद गर्मी में पेयजल की किल्लत को लेकर कहा कि दक्षिण हरियाणा में पानी की कोई कमी नहीं। सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पुरानी मशीन व ढांचा दुरुस्त कर जनता को पूरा पानी दें। वहीं श्रुति चौधरी ने बंगाल में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि ये मोदी शाह व पार्टी की मेहनत व जनता के विश्वास की जीत है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।