{"_id":"6a01b18cb7586b6d54081d9c","slug":"video-paema-matha-ka-thara-ralya-ka-kharaca-para-saltanapara-ma-aapa-sasatha-sajaya-saha-na-uthae-saval-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के दौरे-रैलियों के खर्च पर सुल्तानपुर में आप सांसद संजय सिंह ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के दौरे-रैलियों के खर्च पर सुल्तानपुर में आप सांसद संजय सिंह ने उठाए सवाल
सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपीलों पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार को महंगाई और आर्थिक संकट के मुद्दे पर घेरा। सोमवार को शहर के गभड़िया स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता पहले से आर्थिक दबाव झेल रही है। ऐसे समय में देशभक्ति के नाम पर लोगों को खर्च कम करने की सलाह देना उचित नहीं है।
संजय सिंह ने देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही सरकार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य तेलों के दाम बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल देती है। आप सांसद ने कहा कि सरकार आम लोगों को सोना कम खरीदने और खर्च घटाने की नसीहत दे रही है, जबकि बड़े उद्योगपति देश की संपत्तियां खरीदकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वे विदेशी दौरों, बड़े रोड शो और विशाल रैलियों पर होने वाले खर्च में कटौती कर खुद इसकी शुरुआत करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।