फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1.54 crores looted by luring people with the promise of profits in insurance-crypto

Sultanpur News: बीमा-क्रिप्टो में मुनाफे का झांसा देकर 1.54 करोड़ हड़पे

Sun, 25 Oct 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 25 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
1.54 crores looted by luring people with the promise of profits in insurance-crypto
सुल्तानपुर। बीमा और क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर ईंट-भट्ठा कारोबारी के परिवार से 1.54 करोड़ रुपये से अधिक हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम मांगने पर आरोपियों ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर अदालत के आदेश से गोसाईंगंज पुलिस ने दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर क्षेत्र के नरायनपुर निवासी सुनील कुमार वर्मा के मुताबिक गोसाईंगंज के सुरौली पांडेय गांव में उनका ईंट-भट्ठा है। आरोप है कि वाराणसी जिले के बदहल कोठी, दुर्गाकुंड निवासी और वर्तमान में लखनऊ के बसंत विहार कॉलोनी में रह रहे मनीष श्रीवास्तव अपनी पत्नी रश्मि श्रीवास्तव और वाराणसी के आशापुर निवासी आशीष गुप्ता, गाजीपुर के गणेश बरनवाल व लखनऊ के गगनदीप आर्या के साथ 20 नवंबर 2021 को भट्ठे पर पहुंचे थे। उन्होंने खुद को बीमा एजेंट बताते हुए बीमा और क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर गारंटी के साथ मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सुनील के अनुसार इन लोगों के झांसे में आकर उनके पिता राम बहादुर वर्मा ने 22 दिसंबर 2021 को आरोपियों के बताए खाते में आठ लाख रुपये से अधिक भेज दिए। इसके बदले हर महीने 10 हजार रुपये ब्याज देने का आश्वासन दिया गया। बाद में अलग-अलग बैंक खातों, यूपीआई, एनईएफटी, आरटीजीएस और फोन-पे के माध्यम से रकम भेजी जाती रही। करीब 17 लाख रुपये देने के बाद भी ब्याज नहीं मिला तो पिता ने रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस पर उन्हें धमकाया गया। इसके बावजूद मई 2022 से सितंबर 2023 के बीच एसबीआई और केनरा बैंक खातों से आरोपियों के बताए खातों में कुल 1.54 करोड़ रुपये भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप
सुनील का आरोप है कि पिता ने 14 जनवरी 2026 को मनीष ने फोन और व्हाट्सएप कॉल के जरिये दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण राम बहादुर लंबे समय तक परिवार को रकम देने की जानकारी नहीं दे सके। बाद में उनकी तबीयत भी खराब हो गई। सुनील ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अदालत में अर्जी दी।


सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयूरेश श्रीवास्तव के आदेश पर शुक्रवार को पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed