{"_id":"6a01b241d427b6fe6b043fee","slug":"video-hamirpur-suresh-soni-says-learned-i-was-the-supported-candidate-just-one-hour-before-filing-nomination-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सुरेश सोनी बोले- नामांकन से एक घंटा पहले मिली समर्थित प्रत्याशी बनने की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सुरेश सोनी बोले- नामांकन से एक घंटा पहले मिली समर्थित प्रत्याशी बनने की जानकारी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 11 May 2026 04:11 PM IST
Link Copied
जिला परिषद हमीरपुर के ताल वार्ड में बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिला है। अजय चंदेल और सुशील ठाकुर की बजाय यहां पर भाजपा ने सुरेश सोनी पर दांव चला है। हालांकि तीनों ही नामांकन करने के लिए पहुंचे थे लेकिन रिर्टनिंग ऑफिसर एसडीएम हमीरपुर के चैंबर में आधा घंटा तक बिताने के बाद अजय और सुशील पार्टी समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन से पीछे हट गए। पहले सुरेश सोनी ने नामांकन दाखिल किया और वह बाहर आ गए। इसके बाद अजय चंदेल और सुशील ठाकुर बिना नामांकन के बाहर आ गए। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेश सोनी ने कहा कि दो बजे ही उन्हें जानकारी मिली कि उन्हें पार्टी समर्थित प्रत्याशी तय किया गया है। सुशील ठाकुर और अजय चंदेल भी पार्टी कार्यकर्ता हैं। वह पार्टी की बेहतरी के लिए उनके साथ प्रचार करेंगे। यहां पर भाजपा जीत हासिल करेगी। यहां पर पार्टी को कोई राजनीतिक नुकसान नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।