{"_id":"6a0204115e5a8d2e560112b5","slug":"video-somnath-swabhiman-parv-sounds-of-devotion-to-lord-shiva-resonated-through-shiva-temples-of-bhadohi-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भदोही के शिवालयों में गूंजे शिवभक्ति के स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भदोही के शिवालयों में गूंजे शिवभक्ति के स्वर
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के शिवालयों विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भजन कीर्तन, शिव चर्चा, रुद्राभिषेक का पाठ किया गया। कलाकारों ने गीत संगीत की प्रस्तुति की। जिले भर में वातावरण भक्तिमय रहा। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सोमनाथ में आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा।
सुबह से सीतामढ़ी समाहित स्थल सीतामढ़ी, बड़े शिव मंदिर गोपीगंज, हरिहरनाथ शिव मंदिर, चकवा महावीर, शिव मंदिर चकवा, चामुंआ महादेव मंदिर संमधा खास, सेमराध नाथ, तिलेश्वर महादेव मंदिर पर हर्षोल्लास के साथ भजन कीर्तन, शिव चर्चा, रुद्राभिषेक किया गया। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीतामढ़ी में भजन के उपरांत कलश यात्रा का निकाला गया। जिसमें महिलाओं के प्रतिभाग किया। इस मौके पर मंदिर परिसरों, आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंदिर समितियों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। धार्मिक स्थलों पर गूंजते भजन-कीर्तन एवं मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।