{"_id":"6ade524c4320ffdf6d04b914","slug":"drain-built-a-month-ago-damaged-questions-raised-about-the-quality-of-construction-materials-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-150520-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एक महीने पहले बना नाला क्षतिग्रस्त, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एक महीने पहले बना नाला क्षतिग्रस्त, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल
विज्ञापन
घोसिया नगर के सिंहा रोड पर टूटा नालें का चेंबर। संवाद
घोसिया। नगर के सिन्हा रोड में करीब 30 लाख रुपये की लागत से बन रहे नाला व इंटरलॉकिंग का काम एक महीने से चल रहा है। वार्ड में 500 मीटर नाले व इंटरलॉकिंग का काम होना है। इसमें पहले चरण में नाले का काम होना है। करीब एक महीने पहले बना नाला अभी से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे काम की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
नगर पंचायत के सिन्हा रोड से नई बस्ती होते हुए नहर तक जाने वाली सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। यहां सड़क और नालियां जर्जर हो गई थी। सड़क की स्थिति ऐसी थी कि यहां राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन यहां जलभराव की समस्या बनी थी। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं।
इसके बाद नगर पंचायत की ओर से करीब 30 लाख रुपये से 500 मीटर नाली व इंटरलॉकिंग की स्वीकृति मिली। करीब एक महीने पहले काम शुरू हुआ। पहले चरण में नाले का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन काम की गुणवत्ता इतनी खराब है कि नाले की ढलाई पूरी तरह टूट गई, इससे सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बना है। खुला नाला होने से अब फिर लोगों की समस्या बढ़ गई है। स्थिति यह है कि यहां से चार पहिया वाहनों का गुजरना बंद हो गया है। स्थानीय निवासी महफूज आलम, जावेद, अनम, अजमल ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, इसके चलते कुछ ही महीनों में नाले की ढलाई टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
-- --
टूटे हुए नाले पर पटिया लगाई जाएगी। पटिया की ढलाई कराई गई है। जैसे ही तैयार हो जाएगा, उसको ढक दिया जाएगा। यह काम दिवाली से पहले इसे दुरुस्त कर लिया जाएगा। गुणवत्ता में कमी मिलती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था का भुगतान रोका जाएगा।-अमित कुमार, ईओ घोसिया।