{"_id":"6ade56ece5c9191b850d6656","slug":"difficulties-due-to-the-absence-of-a-juvenile-court-at-the-headquarters-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-150556-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मुख्यालय पर किशोर न्यायालय न होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मुख्यालय पर किशोर न्यायालय न होने से परेशानी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। किशोर न्यायालय मुख्यालय के पास नहीं होने के कारण अधिवक्ताओं को 14 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। अधिवक्ता लंबे समय से किशोर न्यायालय को मुख्यालय के पास स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हो सकी है।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय ने बताया कि वर्ष 2019 में कचहरी ज्ञानपुर से सात किमी दूर सरपतहां स्थित मुख्यालय में स्थानांतरित होने के बाद से ही किशोर न्यायालय को मुख्यालय के पास लाने की मांग की जा रही है। कई बार पत्रक देने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
उन्होंने बताया कि किशोर न्यायालय में प्रतिदिन 60 से 70 मामलों की सुनवाई होती है। ऐसे में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को मिलाकर रोजाना 120 से 140 अधिवक्ताओं को 14 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इससे समय और श्रम के साथ धन की भी हानि होती है। किशोर न्यायालय को मुख्यालय पर स्थानांतरित किए जाने से अधिवक्ताओं की इस समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार चौबे ने बताया कि किशोर न्यायालय को मुख्यालय के पास स्थानांतरित कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।