{"_id":"6a02e13f106422f3d30fdee9","slug":"video-agitation-by-firefighters-and-sanitation-workers-intensifies-in-yamunanagar-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में दमकल कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों का आंदोलन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में दमकल कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों का आंदोलन तेज
यमुनानगर में दमकल कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। दमकल कर्मचारी पिछले 35 दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं, वहीं सफाई कर्मचारी भी पिछले 12 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार सरकार और प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।
मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय के सामने दोनों विभागों के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वे वेतन, भर्ती, सुविधाओं और अन्य मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कई बार ज्ञापन सौंपे, धरने दिए और भूख हड़ताल भी की, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
धरने और हड़ताल का असर शहर की व्यवस्थाओं पर भी देखने को मिल रहा है। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगने लगे हैं, जबकि दमकल कर्मचारियों की हड़ताल से आपातकालीन सेवाओं को लेकर भी चिंता बढ़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।