{"_id":"6a02df1522831ed6c0007eb3","slug":"video-gada-ma-bjal-sakata-para-chhatara-pacayata-na-makhaya-abhayata-karayalya-ka-kaya-gharava-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में बिजली संकट पर छात्र पंचायत ने मुख्य अभियंता कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में बिजली संकट पर छात्र पंचायत ने मुख्य अभियंता कार्यालय का किया घेराव
गोंडा में आंधी और बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में गहराए बिजली संकट को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के पदाधिकारियों ने देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया। संगठन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
वहीं, अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि बिजली व्यवस्था सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है। रोजाना 100 से अधिक बिजली खंभे लगाए जा रहे हैं और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता के निर्देश पर संबंधित जेई और एसडीओ के आवासों की बिजली भी कटवाई गई है। उपभोक्ताओं से लगातार संवाद स्थापित कर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने कहा कि जनहित कार्यों में संवेदनहीनता और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि धानेपुर और मेहनौन क्षेत्र से जुड़े कुछ अधिकारी जिला मुख्यालय पर रह रहे थे, जिस पर कार्रवाई की गई है। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।