{"_id":"6a02e3a49ad1e2cb920cac99","slug":"video-sns-childrens-hospital-approved-dpr-being-prepared-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन के बाल अस्पताल को मंजूरी, बनाई जा रही डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन के बाल अस्पताल को मंजूरी, बनाई जा रही डीपीआर
आगरा। एसएन मेडिकल काॅलेज में एडवांस बाल अस्पताल के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। ये लेडी लॉयल परिसर में बनेगा। लोक निर्माण विभाग की टीम सर्वे भी कर रही है। जल्द इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जाएगी। इसका बजट 70 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें इलाज, जांच और ऑपरेशन की सुविधा होगी।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इंटीग्रेटेड योजना में 200 बेड का आधुनिक बाल अस्पताल बनेगा। ये आठ मंजिला भवन होगा। 150 बेड सामान्य वार्ड में होंगे। 50 बेड का नवजात सघन चिकित्सा कक्ष होंगे। इसमें अतिगंभीर बच्चों का इलाज होगा। जांच के लिए बच्चों को पैथोलॉजी विभाग नहीं जाना पड़ेगा। इसी में कलेक्शन सेंटर होगा। बच्चों में अस्थमा-टीबी और एलर्जी की बीमारी के लिए अलग से ब्रोंकोस्कॉपी लैब भी होगी। पेट की बीमारियों की जांच के लिए एंडोस्कोपी लैब भी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।