{"_id":"6a02e7938c64805878066bb6","slug":"video-abdakaranagara-ma-thava-lna-gaii-garama-parathhana-ka-patana-ka-hathasa-ma-mata-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में दवा लेने गईं ग्राम प्रधान की पत्नी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में दवा लेने गईं ग्राम प्रधान की पत्नी की हादसे में मौत
यूपी के अंबेडकरनगर में सोमवार शाम को हादसे में ग्राम प्रधान की पत्नी की मौत हो गई। वह दवा लेने के लिए गई थीं। मौत क खबर मिली तो घर में रोना बिलखना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
बताया गया कि हंसवर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ग्राम प्रधान मनसा पाल की पत्नी महिमा पाल (42) सोमवार को शाम 7 बजे मोकलपुर बाजार दवा लेने गई थीं। काटोखर मार्ग के मोकलपुर के पास बाइक सवार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित ई-रिक्शा की चपेट में आने से महिमा पाल गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फनन उन्हें सीएससी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, ग्राम प्रधान के भतीजे की मंगलवार को मुंबई में शादी है। रिश्तेदार और परिवार के अन्य सदस्य शादी में शामिल होने मुंबई गए हुए हैं। मृतक का बेटा भी मुंबई गया हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।