फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Today will celebrate independence with the tricolor

Ambedkar Nagar News: तिरंगे संग आज मनाएंगे आजादी का जश्न

Fri, 14 Aug 2026 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Today will celebrate independence with the tricolor
सीएमओ कार्यालय में की गई सजावट। संवाद
अंबेडकरनगर। देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस आज जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट में होगा, जहां मुख्य अतिथि मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ध्वजारोहण करेंगे। जिलाधिकारी ईशा प्रिया भी मौजूद रहेंगी। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह और विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को ही जिले में जश्न-ए-आजादी की झलक दिखाई देने लगी। सरकारी कार्यालयों, प्रमुख चौराहों और महापुरुषों के स्मारकों को तिरंगे रंग की विद्युत झालरों से सजाया गया। शाम होते ही कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, विकास भवन, पटेलनगर तिराहा और शहजादपुर चौक रोशनी से जगमगा उठे। शहजादपुर के फव्वारे की रंगीन रोशनी भी लोगों को आकर्षित करती रही। थानों और निकाय कार्यालयों में भी विशेष सजावट की गई है।
विज्ञापन

प्रभात फेरी से शुरू होगा जश्न : स्वतंत्रता दिवस पर सुबह सात बजे गांधी आश्रम अकबरपुर से प्रभात फेरी निकलेगी, जो 7:30 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया चौक शहजादपुर पहुंचेगी। इसमें विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। प्रभात फेरी के दौरान राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और पॉलीथिन से बचाव का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजे सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और शिक्षण प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान होगा। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम होंगे। विद्यालयों में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed