{"_id":"6a7f5110fd82cdbf8b0eb008","slug":"young-woman-dies-during-abortion-at-illegal-clinic-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-162908-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अवैध क्लीनिक में गर्भपात के दौरान युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अवैध क्लीनिक में गर्भपात के दौरान युवती की मौत
विज्ञापन
सम्मनपुर क्षेत्र में सोमवार को मेडिकल स्टोर को सील करने के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर बाजार में एक अवैध क्लीनिक में गर्भपात के दौरान एक अविवाहित दलित युवती की अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हो गई। युवती का प्रेमी उसे घर से बहाना बनाकर गर्भपात कराने के लिए अपने साथ ले गया था। पुलिस ने इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक इंद्रजीत को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कटका क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती का जलालपुर निवासी प्रमोद विश्वकर्मा से प्रेम संबंध था। करीब छह माह पहले युवती गर्भवती हो गई थी, लेकिन उसने परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे युवती अपनी मां की गैरमौजूदगी में घर से निकली। वह किसी रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर प्रेमी प्रमोद के साथ गई थी। प्रमोद उसे सम्मनपुर बाजार स्थित रितिका मेडिकल सेंटर ले गया। यह क्लीनिक मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित हो रहा था।
संचालक इंद्रजीत ने युवती को सामान्य प्रसव का झांसा देकर भर्ती किया। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत और उसकी पत्नी पांच वर्षों से प्रसव व गर्भपात करा रहे हैं। युवती को दवा खिलाई गई, जिससे उसे रक्तस्राव शुरू हो गया। उसे रात भर वहीं भर्ती रखा गया। सुबह युवती की हालत काफी बिगड़ने पर प्रमोद ने उसके घर फोन किया। उसने युवती की मां और अन्य परिजनों को जानकारी दी। मां ने किसी अनहोनी की आशंका पर तत्काल पुलिस को सूचित किया। परिजन जब फर्जी क्लीनिक पहुंचे, तब तक युवती की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांचसूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने युवती के शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। क्लीनिक संचालक इंद्रजीत और प्रेमी प्रमोद को हिरासत में ले लिया गया है। क्षेत्राधिकारी सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है।