फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The colors of patriotism were seen from the cities to the villages

Ambedkar Nagar News: शहर से लेकर गांवों तक दिखे देशभक्ति के रंग

Fri, 14 Aug 2026 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
The colors of patriotism were seen from the cities to the villages
अकबरपुर में तिरंगा यात्रा निकालती एसपी प्राची सिंह व मौजूद पुलिस कर्मी। स्रोत पुलिस विभाग
अंबेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शुक्रवार को जिले में गांव से शहर तक तिरंगे की शान व देशभक्ति का उत्साह नजर आया। जवाहर नवोदय विद्यालय अफजलपुर फरीदपुर के छात्र-छात्राओं ने भोर में तिरंगा यात्रा निकालकर ग्रामीणों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस लाइन से निकली तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। अफजलपुर फरीदपुर में सुबह 5:30 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की तिरंगा यात्रा शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थी देशभक्ति के नारे लगाते हुए गांव की गलियों से गुजरे।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। विद्यालय के प्राचार्य वीके यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।टांडा रोड स्थित पुलिस लाइन से निकली तिरंगा यात्रा में एसपी प्राची सिंह, सीओ सिटी नीतीश तिवारी समेत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

अकबरपुर में तिरंगा यात्रा निकालती एसपी प्राची सिंह व मौजूद पुलिस कर्मी। स्रोत पुलिस विभाग

अकबरपुर में तिरंगा यात्रा निकालती एसपी प्राची सिंह व मौजूद पुलिस कर्मी। स्रोत पुलिस विभाग

अकबरपुर में तिरंगा यात्रा निकालती एसपी प्राची सिंह व मौजूद पुलिस कर्मी। स्रोत पुलिस विभाग

अकबरपुर में तिरंगा यात्रा निकालती एसपी प्राची सिंह व मौजूद पुलिस कर्मी। स्रोत पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed