Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Situation Deteriorates Due to Sanitation Workers' Strike; Government Must Take Cognizance: Rajendra Thakral
{"_id":"6a02e65db18674d4e909d4df","slug":"video-situation-deteriorates-due-to-sanitation-workers-strike-government-must-take-cognizance-rajendra-thakral-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, सरकार ले संज्ञान: राजेन्द्र ठकराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, सरकार ले संज्ञान: राजेन्द्र ठकराल
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल शाखा टोहाना के प्रधान एवं सब्जी मंडी एसोसिएशन के चेयरमैन राजेन्द्र ठकराल ने सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि समाधान न निकला तो टोहाना, फतेहाबाद, जाखल, रतिया समेत पूरे हरियाणा के शहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो जाएंगे।
ठकराल ने कहा कि प्रदेश में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्य सड़कों, बाजारों और गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं। उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी दुकानदारों को है। दुकानों के बाहर गंदगी से ग्राहक आने से कतरा रहे हैं, व्यापार प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने चेताया कि बारिश की संभावना के बीच समय रहते सफाई न हुई तो महामारी फैल सकती है। मच्छरों से डेंगू, मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में है, लेकिन सरकार-प्रशासन मौन है।
ठकराल ने कहा कि कर्मचारियों से बातचीत कर हड़ताल खत्म कराना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि जल्द कार्रवाई न हुई तो जनता का आक्रोश बढ़ेगा। सरकार इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेकर शहरों को महामारी से बचाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।