{"_id":"6a03333821e3b351cb037534","slug":"video-video-amatha-ma-thhakaka-lgakara-satarata-haii-radavaja-bsa-vadaya-vayaral-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमेठी में धक्का लगाकर स्टार्ट हुई रोडवेज बस, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अमेठी में धक्का लगाकर स्टार्ट हुई रोडवेज बस, वीडियो वायरल
अमेठी रोडवेज बस स्टेशन पर लखनऊ जाने वाली बस को धक्का लगाकर स्टार्ट कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बसों की हालत चर्चा का विषय बन गई है। चालक और परिचालक काफी देर तक बस स्टार्ट करने की कोशिश करते रहे, लेकिन इंजन चालू नहीं हुआ। आखिरकार धक्का लगाकर बस को स्टार्ट कराया गया।
मंगलवार को आलमबाग डिपो की बस बस स्टेशन पर खड़ी थी। यात्रियों को लेकर रवाना होने से पहले ही बस में तकनीकी खराबी आ गई। काफी प्रयास के बाद भी बस स्टार्ट नहीं हुई तो चालक और परिचालक ने धक्का लगाकर उसे चालू कराया और फिर वर्कशॉप भेज दिया।
इस दौरान वहां मौजूद किसी यात्री ने घटना का वीडियो बना लिया, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों ने रोडवेज बसों की हालत पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि लंबी दूरी की बसों की नियमित जांच और मरम्मत जरूरी है।
क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही बस आलमबाग डिपो की है। तकनीकी खराबी के कारण बस स्टार्ट नहीं हो सकी थी। बस को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।