{"_id":"6a0333407474795c0d045fb6","slug":"video-video-gada-ma-rajarava-palsa-lina-ka-mal-aaiiesao-90012015-paramanae-patara-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोंडा में रिजर्व पुलिस लाइन को मिला आईएसओ 9001:2015 प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोंडा में रिजर्व पुलिस लाइन को मिला आईएसओ 9001:2015 प्रमाण पत्र
गोंडा की रिजर्व पुलिस लाइन को उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था, गुणवत्ता प्रबंधन और आधुनिक कार्यप्रणाली के लिए आईएसओ 9001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि बेहतर प्रशिक्षण प्रणाली, संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और अनुशासित कार्य संस्कृति के आधार पर मिली है। मंगलवार को एसपी विनीत जायसवाल ने लखनऊ में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा को प्रमाण पत्र भेंट कर इस उपलब्धि की जानकारी दी।
रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा को मिला यह अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र पुलिस विभाग में पारदर्शी और व्यवस्थित कार्य प्रणाली का प्रतीक माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस लाइन में प्रशासनिक व्यवस्था, प्रशिक्षण, सुरक्षा मानकों और पुलिसकर्मियों के कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन में पिछले कुछ समय में बड़े स्तर पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह की प्रेरणा तथा वामा सारथी गोंडा की अध्यक्ष डॉ. तन्वी जायसवाल की देखरेख में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
पुलिस लाइन परिसर में आधुनिक लाइब्रेरी, अत्याधुनिक जिम, आदर्श बैरक और आदर्श मेस का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए वातानुकूलित क्रेच और शिशु गृह भी स्थापित किए गए हैं। परिसर में पुलिस कैफे, बहुउद्देशीय हॉल, चिल्ड्रेन पार्क और ओपन जिम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। खेल और शारीरिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए फ्लड लाइट युक्त क्रिकेट और फुटबॉल ग्राउंड भी विकसित किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।