{"_id":"6a0331da1aa763b83d009095","slug":"video-ballia-resident-raj-singh-arrested-in-murder-of-suvendu-adhikari-pa-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोपी राज का हो एनकाउंटर, बलिया के पीड़ित ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोपी राज का हो एनकाउंटर, बलिया के पीड़ित ने कही ये बात
बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में बलिया निवासी राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद परिजन जहां उसको बेकसूर बता रहे हैं वहीं, राज सिंह पर पांच वर्ष पूर्व दिव्यांग अंडा दुकानदार अजित गुप्ता की हत्या का भी आरोप है। राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिव्यांग अंडा दुकानदार के पिता पारस गुप्ता ने बताया कि वह आतताई है। उसको किसी का खौफ नहीं है। रात के समय दुकान पर जाते समय उधार का पैसा मांगने के कारण बेटे अजित की गोली मारकर हत्या कर दी।
राजनीतिक संरक्षण के कारण उस पर पुलिस ने कठोर कार्रवाई नहीं की। सिर्फ प्राथमिकी दर्ज कर खानापूर्ति की। सुलह के लिए लगातार दबाव बना रहा था। उसके डर से रास्ता मैं बदल देता था, परिवार के लोग उधर नहीं जाते थे। मोहल्लेवासी उससे डरते थे। राजनैतिक लोगो का उसके यहां आना जाना था, जिसके बल पर वह गुंडई करता था। राज सिंह का पुलिस एनकाउंटर कर दे या फांसी पर लटका दे। वह बेकसूर नहीं हो सकता। वह पैसे की भूख में कुछ भी कर सकता है। बेटे की मौत के बाद उसकी 13 वर्षीय बेटी और परिवार के अन्य सात सदस्यों की भरत पोषण की जिम्मेदारी मेरे बूढ़े कंधे पर है। किसी तरह परिवार की भरण पोषण करता हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।