{"_id":"6a7f79a7eba5deacce002b37","slug":"silent-procession-taken-out-on-partition-horrors-remembrance-day-ballia-news-c-190-1-bal1001-170839-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला मौन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला मौन जुलूस
विज्ञापन
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करते मंत्री विजय कुमार राजभर साथ में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को शहर के अंदर जिला प्रशासन की ओर से मौन जुलूस निकाला गया। प्रदेश मंत्री विजय कुमार राजभर एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गंगा बहुद्देशीय सभागार से मौन जुलूस को रवाना किया।
टीडी कॉलेज चौराहा होते हुए कुंवर सिंह चौराहा पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। मंत्री ने कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। जुलूस में जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने भारत विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ आलोक कुमार, सीआरओ गुलशन जी, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, राज्य सभा सासद नीरज शेखर, महिला आयोग सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, डीडीओ आनंद प्रकाश एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण शामिल रहे।