{"_id":"6a7f78aae3db67851d057a49","slug":"sdi-arrives-following-complaint-by-the-headmaster-three-teachers-found-absent-ballia-news-c-190-1-ana1001-170828-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रधान की शिकायत पर पहुंचे एसडीआई, तीन शिक्षक मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रधान की शिकायत पर पहुंचे एसडीआई, तीन शिक्षक मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सीयर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ससना बहादुरपुर स्थित बाबा के बारी प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह शिक्षकों की लेट-लतीफी से विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। सुबह नौ बजे तक विद्यालय में महज सहायक अध्यापक अभिषेक सिंह ही मौजूद थे, जबकि चार शिक्षक तैनात हैं।
ससना बहादुरपुर प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव बाउल ने एसडीआई सीयर सुनील चौबे को सूचना दी कि सुबह नौ बजे तक एक भी शिक्षक नहीं पहुंचे है। एसडीआई के पहुंचने पर एक शिक्षक मौजूद रहे जबकि करीब साढ़े नौ बजे तक अन्य तीन शिक्षक आनन-फानन में विद्यालय पहुंचे। एसडीआई ने बताया कि जांच के दौरान तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले, जिन्हें अनुपस्थित दर्ज किया गया है।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब सीयर ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों में छात्र उपस्थिति और शिक्षकों की समयबद्ध मौजूदगी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी ससना बहादुरपुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रार्थना के दौरान महज सात बच्चों और एक शिक्षिका की मौजूदगी का मामला सामने आया था। बनकरा के कंपोजिट विद्यालय में भी छात्र संख्या की तुलना में स्टाफ की अधिकता और शिक्षकों-कर्मचारियों के विद्यालय से बाहर रहने के आरोप लगते रहे हैं।