फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strengthen social unity by learning from the tragedy of Partition.

Ballia News: विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर सामाजिक एकता को करें मजबूत

Sat, 15 Aug 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Strengthen social unity by learning from the tragedy of Partition.
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम सेनानी आश्रितों को स
बलिया। 14 अगस्त 1947 को एक ओर देश आजादी का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा था, वहीं दूसरी ओर विभाजन के कारण लाखों लोगों को विस्थापन, हिंसा और अमानवीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

देश के इतिहास के इस काले अध्याय को जानना और आने वाली पीढ़ी को इसके बारे में बताना जरूरी है। विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर सामाजिक एकता करें मजबूत
ये बातें प्रदेश मंत्री विजय कुमार राजभर ने हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री विजय कुमार राजभर एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस पर बनाई गई लघु फिल्म भी दिखाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित तत्कालीन कई प्रमुख नेताओं ने देश के विभाजन को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली, लेकिन उससे ठीक पहले देशवासियों को विभाजन की भयावह त्रासदी से गुजरना पड़ा।
प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 में जब देश अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाए, तब भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व के सामने खड़ा हो और विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि 1942 के आंदोलन में बलिया ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई और चित्तू पांडेय के नेतृत्व में आजाद सरकार की स्थापना कर देश में अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर तिरंगा पर विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने मोहा मन: हर घर तिरंगा के कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया।
गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज, महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर, आरके मिशन, सनबीम स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं प्राथमिक विद्यालय शेरवाकला के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्राथमिक विद्यालय शेरवाकला के छात्र- छात्राओं की ‘हर घर तिरंगा’ विषय पर प्रस्तुति विशेष पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने स्तर से विद्यालय की पूरी छात्र-छात्राओं की टीम को 31 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही विद्यार्थियों को तैयार करने वाले शिक्षक को 11 हजार रुपये प्रदान किए। परिवहन मंत्री ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले अन्य सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की भी सराहना की और सभी प्रतिभागी स्कूलों को 31 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम सेनानी आश्रितों को स

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम सेनानी आश्रितों को स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed