{"_id":"6a7f7a0f49c7ddcb3b074720","slug":"brijesh-singh-paid-tribute-to-the-mla-and-offered-condolences-to-the-mlas-son-ballia-news-c-190-1-bal1001-170832-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विधायक को बृजेश सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित कर विधायक पुत्र को सांत्वना दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विधायक को बृजेश सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित कर विधायक पुत्र को सांत्वना दी
विज्ञापन
रसड़ा कस्बा स्थित गांधी पार्क में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में उमाशंकर सिंह को श्रद्धा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरपुर। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह को बुधवार को श्रद्धांजलि देने के लिए पैतृक आवास खनवर में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह भी खनवर पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह और एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू भी मौजूद रहे। इसके बाद परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने विधायक के पुत्र युकेश सिंह और अन्य परिजनों को इस कठिन घड़ी में ढांढ़स बंधाया। नेताओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ हैं।
बृजेश सिंह ने कहा कि स्व. उमाशंकर सिंह क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता थे। श्रद्धांजलि देने वालों में राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, उन्नाव के एमएलसी रामचंद्र प्रधान, पूर्व विधायक उमेशचन्द पांडेय, अर्पणा बिस्ट सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। इस मौके पर विधायक के छोटे भाई रमेश सिंह, रणजीत सिंह पिंकी व मुकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, चिलकहर में रसड़ा विधानसभा के चोगड़ा चट्टी पर शुक्रवार को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने श्रद्धांजलि सभा में कहां कि उमाशंकर सिंह सच्चे दिल के नेता थे, नेक दिल इंसान थे। उमाशंकर सिंह के बेटे युकेश के लिए क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद मांगा। सचिन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, राकेश सिंह बबलू, सुधीर सिंह, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, भाजपा चोगड़ा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, पूर्व प्रधान टनमन सिंह, संतोष पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय शंकर यादव आदि मौजूद थे।