{"_id":"6a02dd68fed7c7398e076385","slug":"video-shamli-women-protest-outside-sp-mp-iqra-hasans-residence-over-opposition-to-womens-reservation-bill-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: महिला आरक्षण बिल के विरोध पर सपा सांसद इकरा हसन के आवास के बाहर महिलाओं का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: महिला आरक्षण बिल के विरोध पर सपा सांसद इकरा हसन के आवास के बाहर महिलाओं का धरना
संसद में महिला आरक्षण बिल का समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों द्वारा विरोध किए जाने के विरोध में मंगलवार को महिलाओं ने सपा सांसद इकरा हसन के आवास के बाहर धरना दिया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भाजपा की विधानसभा संयोजक सुधा तोमर के नेतृत्व में कांधला मंडल अध्यक्ष रश्मिकांत, मंडल संयोजक प्रतिभा, राजेश मलिक, गीता समेत सैकड़ों महिलाएं सांसद इकरा हसन के आवास पर पहुंचीं। यहां महिलाओं ने दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया और महिला आरक्षण के समर्थन में नारेबाजी की।
धरने के दौरान महिलाओं ने “फूल नहीं चिंगारी है, हम भारत की नारी हैं” और “जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा” जैसे नारे लगाए। साथ ही “नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमान” जैसे नारे भी लगाए गए।
भाजपा की विधानसभा संयोजक सुधा तोमर ने कहा कि महिलाएं 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर रहेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में विपक्षी नेताओं के खिलाफ लगातार धरना-प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।