{"_id":"6a801c7647dd774a18062333","slug":"video-shamli-52-seconds-of-silence-and-unity-as-shamli-joins-national-anthem-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: ‘मां तुझे प्रणाम’ में 52 सेकेंड थमे कदम, एक सुर में गूंजा राष्ट्रगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: ‘मां तुझे प्रणाम’ में 52 सेकेंड थमे कदम, एक सुर में गूंजा राष्ट्रगान
शामली में स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अनूठा दृश्य देखने को मिला। शिव चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान के दौरान 52 सेकेंड तक लोगों के कदम थम गए। राष्ट्र के सम्मान में लोग जहां थे, वहीं रुक गए और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान में शामिल हुए।
तिरंगा लेकर शिव चौक पहुंचे विद्यार्थी
राष्ट्रगान से पहले वीवी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और सरती देवी राजाराम स्कूल के विद्यार्थियों ने वर्मा मार्केट से शिव चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थी देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा।
राष्ट्रगान के दौरान थम गया शहर
सुबह 11 बजे तिरंगा यात्रा के शिव चौक पहुंचने के बाद सामूहिक राष्ट्रगान शुरू हुआ। राष्ट्रगान की धुन बजते ही शिव चौक और आसपास मौजूद लोग जहां थे, वहीं रुक गए। 52 सेकेंड तक सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया एकता का संदेश
कार्यक्रम में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान के पुत्र स्यान अली खान, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह और रॉक गोल्ड एकेडमी के प्रबंध निदेशक सुनील गोयल ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए वीरों के बलिदान को याद किया।
राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम में शामिल लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शामली राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने किया। आराधना अस्पताल के डॉ. गौरव का विशेष सहयोग रहा। साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रतीक गर्ग, नफीस खान, रजनीश कारी, वीणा अग्रवाल और डॉ. सऊद हसन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।