फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   52 Seconds of Silence and Pride in Shamli as People Stop for National Anthem on Independence Day

Independence Day 2026: शिव चौक पर 52 सेकेंड थमे कदम, तिरंगा यात्रा के बाद गूंजा राष्ट्रगान

Sat, 15 Aug 2026 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Aug 2026 01:10 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर शामली के शिव चौक पर अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्र के सम्मान में लोग जहां थे, वहीं 52 सेकेंड के लिए रुक गए।

विज्ञापन
52 Seconds of Silence and Pride in Shamli as People Stop for National Anthem on Independence Day
शामली में मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को शामली के शिव चौक पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अनूठा दृश्य देखने को मिला। अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड तक लोगों के कदम थम गए। राष्ट्र के सम्मान में लोग जहां थे, वहीं रुक गए और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान में शामिल हुए। इससे पहले विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकालकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

विज्ञापन

वर्मा मार्केट से शिव चौक तक निकली तिरंगा यात्रा
कार्यक्रम से पहले वीवी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और सरती देवी राजाराम स्कूल के विद्यार्थियों ने वर्मा मार्केट से शिव चौक तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थी देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान शहर में उत्साह और देशप्रेम का माहौल नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

52 Seconds of Silence and Pride in Shamli as People Stop for National Anthem on Independence Day
शामली में मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रगान के लिए जहां थे, वहीं थम गए कदम
तिरंगा यात्रा के शिव चौक पहुंचने के बाद सुबह 11 बजे सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्रगान शुरू होते ही शिव चौक पर मौजूद लोग और आसपास के नागरिक जहां थे, वहीं रुक गए। 52 सेकेंड तक सभी ने राष्ट्रगान में शामिल होकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बताया आजादी का महत्व
कार्यक्रम में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान के पुत्र स्यान अली खान, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह और रॉक गोल्ड एकेडमी के प्रबंध निदेशक सुनील गोयल ने विचार रखे। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा के लिए वीरों के बलिदान को याद किया।

राष्ट्रगान के बाद बांटा प्रसाद
राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम में शामिल लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शामली राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने किया। आराधना अस्पताल के डॉ. गौरव का विशेष सहयोग रहा। साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रतीक गर्ग, नफीस खान, रजनीश कारी, वीणा अग्रवाल और डॉ. सऊद हसन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed