Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Indiscriminate firing erupted during a Walima ceremony, leaving two brothers and a two-year-old child injured by bullets; the incident is suspected to be linked to marijuana trafficking and gambling, and the police have launched an investigation.
{"_id":"6a0391a94bea2914d0056e4f","slug":"video-indiscriminate-firing-erupted-during-a-walima-ceremony-leaving-two-brothers-and-a-two-year-old-child-injured-by-bullets-the-incident-is-suspected-to-be-linked-to-marijuana-trafficking-and-gambling-and-the-police-have-launched-an-investigation-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: वलीमे के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाई और एक दो साल के बच्चे के लगी गोली, गांजा तस्करी और जुए के जुड़े बताए जा रहे तार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: वलीमे के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाई और एक दो साल के बच्चे के लगी गोली, गांजा तस्करी और जुए के जुड़े बताए जा रहे तार, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के स्टार हेरिटेज शादी हॉल में वलीमे के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। फायरिंग में दो भाईयों राजा और इरफान और एक दो साल के बच्चे हम्माद के गोली लगी, जिसमें से इरफान की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि वलीमे के दौरान किसी का पैर जाहिद के पैर पर रख गया, जिसके बाद झगड़ा हो गया और जाहिद ने अपने बेटे सुहैल, काला उर्फ जुनैद, भतीजे सलमान और एक उवैस नाम के युवक को बुला लिया, जिन्होंने अचानक आकर फायरिंग कर दी। घायलों के परिजनों का आरोप है कि सुहैल और काला उर्फ जुनैद जुए और गांजे का कारोबार करते हैं। उधर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि दोनों ही पक्ष गांजे की तस्करी करते हैं और दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।