{"_id":"6a043398ad051f49290b34d8","slug":"video-major-operation-by-excise-and-police-in-amritsar-6000-liters-of-lahan-seized-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 हजार लीटर लाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 हजार लीटर लाहन बरामद
अमृतसर के लोपोके क्षेत्र के करनौलियां इलाके में एक्साइज विभाग और पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 हजार लीटर कच्ची लाहन बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया।
यह कार्रवाई डीएसपी कपिल कौशल चोगावां और एक्साइज इंस्पेक्टर जगदीप कौर की अगुवाई में की गई। पुलिस और एक्साइज विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब तैयार करने का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत छापा मारा।
रेड के दौरान रविंदर सिंह नामक व्यक्ति के घर की तलाशी ली गई, जहां से 36 ड्रमों में भरी करीब 6 हजार लीटर कच्ची लाहन और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली दो भट्टियों का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। एक्साइज इंस्पेक्टर जगदीप कौर ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
इस संबंध में थाना लोपोके में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।