{"_id":"6a03e1c217137d1c8c003acd","slug":"video-the-mastermind-behind-the-life-threatening-attack-on-a-property-dealer-in-ferozepur-turns-out-to-be-his-partner-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में प्रापर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने वाला निकला मास्टरमाइंड पार्टनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में प्रापर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने वाला निकला मास्टरमाइंड पार्टनर
फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि प्रापर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने वाले मास्टरमाइंड पार्टनर उसके समेत पांच लोगों को काबू किया है। उल्लेखनीय है कि चार मई की दोपहर बाद पौने तीन बजे प्रापर्टी डीलर पर चार अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हमला किया था।
एसएसपी ने बताया कि पिछले छह माह से पीड़ित प्रापर्टी डीलर रणजीत सिंह वासी पीर अहमद खां और आरोपी पार्टनर आकाशदीप सिंह वासी बह्रम नगरी जमीन खरीद कर कालोनियां काटकर बेचने का कारोबार करते थे। इन्होंने तीन एकड़ जमीन खरीद उस कालोनी का नाम डायमंड इंक्लेव रखा था। आकाशदीप ने रणजीत को एक करोड़ 45 लाख रुपये देने थे। आकाशदीप ने अपने नौकर सुखचैन सिंह उर्फ शेरा के साथ मिलकर रणजीत को जान से मारने की योजना बनाई, ताकि धनराशि देनी ना पड़े और जमीन भी हड़प लें। शेरा ने इस काम के लिए अपने साथी चन्ना , आकाश उर्फ बाबा, जोरा की मदद से रणजीत पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया था, उक्त आरोपी ये सोच कर भाग गए थे कि रणजीत मर गया। जबकि वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। रणजीत की हत्या करने के लिए चारों आरोपियों को पांच-पांच मरले के प्लाट देना तय हुआ था। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में ये भी सामने आया है कि शेरा ने रणजीत की हत्या के बाद आकाशदीप की हत्या की साजिश बनाई हुई थी। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।