Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Saudan Singh stated: The Sukhu government has pushed the state to the brink of financial bankruptcy in three and a half years.
{"_id":"69ff149e57a5e022380d57d6","slug":"video-saudan-singh-stated-the-sukhu-government-has-pushed-the-state-to-the-brink-of-financial-bankruptcy-in-three-and-a-half-years-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: सौदान सिंह बोले- साढ़े तीन साल में प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन की कगार पर ले गई सुक्खू सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सौदान सिंह बोले- साढ़े तीन साल में प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन की कगार पर ले गई सुक्खू सरकार
भाजपा मंडी की ओर से विपाशा सदन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, विधायक अनिल शर्मा, विधायक इंद्र सिंह गांधी, विधायक पूर्ण चंद तथा पूर्व महापौर वीरेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि आज पूरे हिमाचल प्रदेश की पुकार है कि कांग्रेस की लूट, झूठ और भ्रष्टाचार खत्म करो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार प्रदेश के इतिहास की सबसे निकम्मी और भ्रष्ट सरकार साबित हुई है। अपने करीब साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और प्रदेश को आर्थिक संकट, प्रशासनिक अव्यवस्था तथा विकासहीनता की ओर धकेल दिया गया है। सौदान सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही हिमाचल को आर्थिक दिवालियापन की कगार पर पहुंचा दिया। प्रदेश की आर्थिक स्थिति आज इतिहास के सबसे गंभीर संकट में है और कुल कर्ज 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक पिछले लगभग 30 वर्षों में प्रदेश पर 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने केवल साढ़े तीन वर्षों में ही 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नया कर्ज ले लिया। आज हिमाचल का प्रत्येक नागरिक औसतन 1 लाख 40 हजार रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार विकास कार्यों के लिए धन नहीं होने की बात करती है, जबकि अपने मित्रों और करीबी लोगों की शानोशौकत पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्रदेश में सड़कें टूटी पड़ी हैं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, शिक्षण संस्थानों में शिक्षक नहीं हैं और विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। भाजपा सरकार के समय शुरू की गई सैकड़ों परियोजनाओं को या तो बंद कर दिया गया है या उनकी गति धीमी कर दी गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि साढ़े तीन साल का कांग्रेस शासन पूरी तरह जनविरोधी रहा है। कांग्रेस सरकार ने एचआरटीसी किराये, पानी के बिलों, डिपो राशन, स्टांप ड्यूटी, सीमेंट और एंट्री टैक्स के माध्यम से जनता पर भारी आर्थिक बोझ डालकर गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।