फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP holds protest in Tihra over public interest issues.

Mandi News: जनहित के मुद्दों पर टिहरा में भाजपा का रोष प्रदर्शन

Thu, 15 Oct 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
BJP holds protest in Tihra over public interest issues.
टिहरा में रोष रैली निकालते हुए भाजपाई। स्त्रोत- संगठन
मंडल की बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने उठाईं क्षेत्र की समस्याएं
विज्ञापन

संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर भी हुआ मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को टिहरा में रोष प्रदर्शन किया। भाजपा टिहरा मंडल की बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए सरकार और प्रशासन से इनके शीघ्र समाधान की मांग की। इससे पहले आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा की गई।
मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला महामंत्री सोहन लाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर और अल्पकालीन विस्तारक पूरन चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जनता के साथ संपर्क मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन कर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार और प्रशासन का ध्यान क्षेत्र की समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए उनके समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed