{"_id":"6acfd4fea11c1dfc3a02622d","slug":"firecracker-stalls-to-be-set-up-in-a-multi-storey-building-in-sarkaghat-for-diwali-mandi-news-c-90-1-mnd1023-217583-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरकाघाट में दिवाली पर बहुमंजिला भवन में सजेंगे पटाखों के स्टाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरकाघाट में दिवाली पर बहुमंजिला भवन में सजेंगे पटाखों के स्टाल
विज्ञापन
एसडीएम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने और सुचारु व्यवस्था के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। दिवाली के दौरान बाजार में सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए बुधवार को एसडीएम कार्यालय सरकाघाट में तहसीलदार मनीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार पटाखों की बिक्री के लिए नगर परिषद के बहुमंजिला भवन में विशेष स्टाल लगाए जाएंगे। बाजार में दुकानों पर पटाखों की खुली बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
त्योहारी सीजन में बाजार में जाम से निपटने के लिए वाहनों की पार्किंग को स्थल चिह्नित किए हैं। संयुक्त सचिवालय के समीप स्थित अस्थायी पार्किंग स्थल का उपयोग किया जाएगा। इससे बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी। वहीं, आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य आपूर्ति एवं स्वास्थ्य विभाग को व्यापार मंडल के सहयोग से मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए दुकानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को सतर्क रहने तथा पुलिस विभाग को बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।