फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Players from Bapu Inter College won gold and bronze medals.

Mau News: बापू इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

Wed, 14 Oct 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Players from Bapu Inter College won gold and bronze medals.
शहीद इंटर कॉलेज मधुबन में 12 और 13 अक्तूबर को आयोजित 35वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बापू इंटर कॉलेज कोपागंज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 13 स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक स्वर्ण पदक मिलने से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्य रविंद्र राम ने बताया कि छात्रा खुशी गोड़ ने 100 मीटर दौड़, भाला फेंक और ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक जीते। अंशिका बाजपेयी ने 200 मीटर दौड़, उछल-कूद और लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल कर तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। शिवांगी कन्नौजिया ने 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक जीते। स्नेहा ने 300 और 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। वहीं, उत्सव कुमार ने पांच किलोमीटर और तीन किलोमीटर पदचालन में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा अंशिका ने चक्र फेंक, खुशबू प्रजापति ने 200 मीटर दौड़ और अंशराज ने गोला फेंक में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed