{"_id":"69ff128bee4698db830f2039","slug":"video-uproar-in-bareilly-over-the-halting-of-the-maharana-pratap-jayanti-procession-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बरेली में महाराणा प्रताप जयंती का जुलूस रोकने पर हंगामा, एक ही समुदाय के दोनों पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बरेली में महाराणा प्रताप जयंती का जुलूस रोकने पर हंगामा, एक ही समुदाय के दोनों पक्ष आमने-सामने
Mukesh Kumar
Updated Sat, 09 May 2026 04:25 PM IST
Link Copied
बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के महेशपुर ठकुरान गांव में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती पर निकाले जा रहे जुलूस को लेकर खासा हंगामा हो गया। गांव का माहौल उस समय बिगड़ने लगा, जब अनुसूचित जाति के सैकड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं ने जुलूस का रास्ता रोक दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी महिलाएं और ग्रामीण किसी भी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं था। दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। जुलूस का विरोध करने वाली महिलाओं का कहना था कि जब हमारी शोभायात्रा नहीं निकलने दी तो हम भी जुलूस नहीं निकलने देंगे। पुलिस आपसी सहमित बनाने का प्रयास कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।