फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested eight accused for gambling in Bareilly

बरेली: कब्रिस्तान के पास लग रही थी रुपयों की बाजी, पुलिस ने छापा मारकर आठ आरोपी किए गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 04:05 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 15 Oct 2026 04:05 PM IST
सार

बरेली में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कब्रिस्तान के पास खाली जगह पर रुपयों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 2370 रुपये, ताश के 52 पत्ते और एक मोबाइल फोन बरामद किया। 

विज्ञापन
Police arrested eight accused for gambling in Bareilly
थाने में खड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वार्ड नंबर एक स्थित कब्रिस्तान की पूर्वी दीवार के पास खाली जगह पर रुपयों की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 2370 रुपये, ताश के 52 पत्ते और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुधवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्धों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इस पर कैंट पुलिस ने मौके पर दबिश दी। वहां आठ लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नया मोहनपुर निवासी दीपक, अमन, अशोक कुमार, अशोक, कुनाल, मदनलाल और सुनील के अलावा मोहनपुर गोटिया निवासी मोहम्मद एजाज के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed