{"_id":"69ff67ecc48c5b029901252a","slug":"video-600-people-relying-on-a-single-handpump-in-chandauli-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक हैंडपंप के सहारे 600 लोग, महिलाओं को तीसरी मंजिल तक ढोना पड़ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक हैंडपंप के सहारे 600 लोग, महिलाओं को तीसरी मंजिल तक ढोना पड़ रहा पानी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र के मनोहरपुर स्थित काशीराम आवास में जल निगम की मोटर जल जाने से पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके चलते 228 आवासों में रहने वाले लगभग 600 लोग एकमात्र हैंडपंप के सहारे किसी तरह अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। जल संकट के साथ परिसर में गंदगी और जलनिकासी की समस्या से भी लोग परेशान हैं।
मनोहरपुर स्थित काशीराम आवास के 19 ब्लॉकों में कुल 228 आवास बने हैं। पानी की सप्लाई बंद होने के कारण सुबह से ही हैंडपंप पर लंबी कतार लग जाती है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें पानी भरकर तीसरी मंजिल तक ले जाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या की सूचना कई बार संबंधित विभाग और नगर पालिका को दी गई, लेकिन अब तक मोटर नहीं बदली गई। लोगों का आरोप है कि टंकी से पहले भी गंदा पानी आता था और सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। आवास परिसर में नालियों की सफाई न होने से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। इससे जगह-जगह गंदगी फैल रही है और संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। निवासियों ने प्रशासन से तत्काल नई मोटर लगाकर जलापूर्ति बहाल करने तथा सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।