{"_id":"69ff073435b44b519f0182f4","slug":"video-former-mp-inaugurates-two-day-sports-competition-in-ratia-fatehabad-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में पूर्व सांसद ने किया दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में पूर्व सांसद ने किया दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
फतेहाबाद रोड पर गुरु नानक एकेडमी के प्रांगण में गुरु नानक डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकैडमी के तत्वाधान में दो दिवसीय खेल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल द्वारा किया गया उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। पूर्व सांसद कहा कि रतिया क्षेत्र में नशे की समस्या गंभीर होती जा रही है और इस मुद्दे को उन्होंने सांसद रहते हुए संसद में भी प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर करने के लिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन जरूरी है व
समाज, पुलिस और प्रशासन यदि मिलकर कार्य करें तो नशे को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
दो दिवसीय प्रतियोगिताओं के पहले दिन गतका और तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गतका एसोसिएशन ऑफ फतेहाबाद तथा फतेहाबाद तीरंदाजी संघ की ओर से खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं दूसरे दिन एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो की जिला स्तरीय स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
अकैडमी संचालक स्वर्ण सिंह ने कहा संस्था का उद्देश्य केवल खेल गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं को पुलिस और फौज भर्ती के लिए भी विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अनुभवी और प्रशिक्षित कोच नियुक्त किए गए हैं, जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेंगे।
दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों की सुविधा के लिए अकैडमी परिसर में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल की व्यवस्था भी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।