{"_id":"69ff0f32ff0ee32fb7006320","slug":"video-the-swachh-survekshan-2026-team-visited-the-paonta-sahib-municipal-council-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 टीम ने नगर परिषद पांवटा साहिब का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 टीम ने नगर परिषद पांवटा साहिब का किया दौरा
स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर केंद्र की एक टीम ने नगर परिषद क्षेत्र पांवटा साहिब का दौरा किया है । यहां स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कार्यों समेत नगर परिषद की कार्यप्रणाली और नगर परिषद के किए जा रहे कार्यों को लेकर टीम द्वारा जायजा लिया गया हैं। नगर परिषद पांवटा ने इस बार अवार्ड मिलने की उम्मीद जताई है । स्वच्छता के क्षेत्र में नगर परिषद पांवटा के कार्य को लेकर लोग अभी भी ऑनलाइन माध्यम से स्वच्छता ऐप के माध्यम से फीडबैक दे सकते हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने यहां चल रहे स्वछता समेत अन्य कार्यों को लेकर जायजा लिया गया है । उन्होंने कहा कि नगर परिषद पांवटा साहिब ने स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम किया है शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के मकसद से निगरानी भी बनाई गई है । उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पांवटा साहिब के लोग स्वच्छता एप के माध्यम से ऑनलाइन भी फीडबैक दे सकते हैं। नगर परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर टीम ने पांवटा साहिब क्षेत्र का दौरा किया है। इस बार उम्मीद है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में नगर परिषद पांवटा साहिब को भी अवार्ड मिलेगा और देश भर के टॉप 100 शहरों की सूची में पांवटा नगर परिषद शामिल होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।