सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Elderly woman attacked by a man entering scientist house

करनाल: वैज्ञानिक के घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, लूटपाट की कोशिश

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sat, 09 May 2026 04:24 PM IST
Elderly woman attacked by a man entering scientist house
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के आवासीय परिसर में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात हुई। संस्थान में कार्यरत वैज्ञानिक के घर में घुसकर स्कूल वैन के चालक कृष्णकांत ने बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या करने और लूटपाट की कोशिश की। पड़ोसियों की सूझबूझ और तत्परता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसे रामनगर पुलिस के हवाले किया गया है। संस्थान में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत डॉ. अमरेश चौधरी की शिकायत पर रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाने के प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि डॉ. अमरेश का ढाई साल का बेटा कैम्ब्रिज मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। कृष्णकांत नामक वैन चालक उसे प्रतिदिन स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब डॉ. चौधरी की 62 वर्षीय माता सुमन देवी घर में अकेली थीं, तब कृष्णकांत चहारदीवारी को फांदकर उनके क्वार्टर डी-15 में दाखिल हुआ। आरोपी ने दरवाजे की घंटी बजाई और बुजुर्ग महिला को झूठ बोला कि उनके पोते की तबीयत खराब है और उसके दूसरे कपड़े बदलवाने की जरूरत है। इसके बाद उसने शौचालय प्रयोग करने का बहाना बनाया और घर के अंदर घुस गया।शिकायत में बताया गया है कि शौचालय से बाहर निकलते ही आरोपी ने अपनी जेब से कपड़ा निकाला और पीछे से सुमन देवी पर हमला कर दिया। उनका गला घोंटकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। गले से सोने की चेन लूटने की कोशिश की। इस दौरान हुई मारपीट में बुजुर्ग महिला के चेहरे, सिर और गले पर गंभीर चोटें आईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले डॉ. असीम दत्ता और माण्डवी यादव मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी भागने लगा लेकिन भागते समय संस्थान की बाहरी दीवार पर लगे सुरक्षात्मक तारों में उसका हाथ फंस गया। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित करके पुलिस के हवाले कर दिया। रामनगर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बेअदबी कानून को लेकर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से मिले विस स्पीकर कुलतार सिंह संधवा

09 May 2026

VIDEO: श्मशान घाट के पास मिली लाश, घास-फूस से ढका था आधा शरीर; चार साल पहले किया था प्रेम विवाह

09 May 2026

Shahjahanpur: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी, पुलिस ने नीचे उतारा

09 May 2026

मालिनी अवस्थी बोलीं- बंगाल के चुनाव परिणाम ने यूपी को एक संदेश दिया है, VIDEO

09 May 2026

छत्तीसगढ़: पेंड्रा में तेज रफ्तार बाइक ने ली चाचा-भतीजे की जान, एक गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

Video: पिकअप की टक्कर से ट्रॉली से गिरे मजदूर की मौत, बरेली-बदायूं हाईवे पर हुआ हादसा

09 May 2026

VIDEO: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर गीतों संग श्रद्धांजलि, ‘एकला चलो’ से हुआ आगाज

09 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: अमेठी में हाईवे पर भिड़ीं बाइकें, बेटी की शादी से पहले पिता और रिश्तेदार की मौत

09 May 2026

पंचकूला में राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, सुबह से ही लग गईं लंबी कतारें

09 May 2026

संजीव अरोड़ा पर रेड पर भड़के आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा

Sheopur: श्योपुर में भीषण आग से मची तबाही, आधा दर्जन गोपालकों की टपरियां जलकर राख, मवेशी भी झुलसे

09 May 2026

प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, VIDEO

09 May 2026

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड पर भड़के वित्तमंत्री हरपाल चीमा

अंबाला में मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, एक की टांग में लगी गोली तो दूसरा बाइक से गिरकर घायल

09 May 2026

सोनीपत में ट्राले से एक हजार से अधिक पेटी शराब बरामद, भूसे की बोरियों में छिपाकर हो रही थी तस्करी

09 May 2026

छत्तीसगढ़: कांकेर में चोरों ने जियो टावर की 72 बैटरी उड़ाई, कंपनी ने दर्ज कराया मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

09 May 2026

सोनीपत के गांव खानपुर की चौपाल में गूंजी ग्रामीणों की समस्याएं, पशुओं के टीकाकरण और दूषित पानी का मुद्दा उठा

09 May 2026

छत्तीसगढ़: मरवाही में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिपरखुटी गांव से भारी मात्रा में साल की लकड़ी बरामद

'साहब मुझे थानेदार नही रहना सिपाही बना दो', दिल्ली पुलिस में अजीबोगरीब फैसला; जानें क्या है मामला

09 May 2026

फिरोजपुर में बाबा नूर शाह की दरगाह पर पांचवां मेला आयोजित

फिरोजपुर में लूटपाट करने वाले गिरोह के सात सदस्य काबू

फिरोजपुर में विदेशी छह पिस्तौलों की डिलीवरी देने जा रहे तीन आरोपी काबू,पाकिस्तान से आई थी पिस्तौलें

Ujjain: वीरभद्र से अनुमति के बाद खुले पट, वैष्णव तिलक और भांग श्रृंगार के साथ हुई बाबा महाकाल की भस्म आरती

09 May 2026

मिरे एसेट म्यूचुअल फंड और अमर उजाला की ओर से ‘एमएफ मंत्रा’ निवेशक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

09 May 2026

Kanpur: जल निगम कार्यालय में खाली बाल्टियां लेकर किया प्रदर्शन

08 May 2026

Kanpur: एक साल से चोक थी सीवर लाइन, परेशान महिला जान देने तीसरी मंजिल पर चढ़ी

08 May 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में सेटबैक के लिए तोड़ी दुकानें

08 May 2026

VIDEO: कारोबार के लिए उधार लेकर हड़पे 17 लाख रुपये, जान से मारने की दी धमकी; जांच में जुटी पुलिस

08 May 2026

VIDEO: धर्मांतरण मामले में सामने आए 10 और नाम, नोटिस भेजेगी पुलिस

08 May 2026

VIDEO: सट्टे में कंपनी की रकम हारने पर मैनेजर ने रची लूट की कहानी, दो गिरफ्तार

08 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed