{"_id":"69ff6669f95d91d6620852f2","slug":"video-road-narrows-due-to-overbridge-construction-in-mau-commuting-difficulties-increase-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ओवरब्रिज के निर्माण से संकरी हो गई सड़क, आवागमन में बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ओवरब्रिज के निर्माण से संकरी हो गई सड़क, आवागमन में बढ़ी परेशानी
मऊ के इंदारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक पर आए दिन जाम से राहगीरों को परेशानी हो रही है। गर्मी के बीच में फाटक बंद होने के बाद धूप में इंतजार करना भी चुनौती बना हुआ है। यहां से गेट बंद होने वाहन चालक फंस रहे है। मऊ-मधुबन शहीद मार्ग पर इस रेलवे क्रासिंग संख्या स्पेशल 4-सी से दिनभर में 44 ट्रेनें गुजरती हैं। इस वजह से 24 घंटे में हर बार फाटक बंद होता है। ओवरब्रिज का काम चलने से सड़क सकरी हो गई है, जिससे रेलवे फाटक बंद होने के बाद जब फाटक खुलता है तो सड़क के दोनों किनारे जाम लग जा रहें हैं। कोई ट्रैफिक व्यवस्था न होने से व सड़क सकरी होने से लोगों के जाम से निकले में लंबा समय लग रहा है हैं। ऐसे में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। जाम की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने पहल की। उनके प्रस्ताव को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंदारा में रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने की स्वीकृति 11 फरवरी 2024 को दी थी। 28 फरवरी को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आरओबी का शिलान्यास भी किया था। ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है पुल की लंबाई 700 मीटर है। जहां 21 पीलर का निर्माण हो रहा है। रेल मंत्रालय से स्वीकृत 64.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आरओबी की जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) यानी नक्शा से पीलर तैयार किया जा रहा है। इस आरओबी बनने से क्षेत्र के सैकड़ों गांव व मधुबन,घोसी,सदर तहसील के 20 लाख आबादी को लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।